फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कोरोना संक्रमित पालकवाह में उपचारधीन, अन्य होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 90 फीसदी लोग होम आइसोलेट किए जा रहे हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ही उपचार के लिए पालकवाह सेंटर में दाखिल किया जा रहा है। वर्तमान में 12 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि अन्य होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पालकवाह, पंडोगा व बाथू में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए व्यवस्था बनाई गई है। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए पालकवाह में 101 बेड, पंडोगा में 140 और बाथू में 60 बेड की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तीस बेड का कोविड वार्ड भी तैयार कर लिया गया है।
फिलहाल केवल पालकवाह में कोरोना से पीड़ित मरीजों को रखा जा रहा है। अन्य सेंटर बैकअप के तौर पर रखे गए हैं। जिले में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के रोजाना 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन शर्मा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें