फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में 8200 श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माथा टेकने के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिली। मां के भक्तों की आवाजाही से मां के दर रौनक जैसा माहौल रहा। अन्य दिनों के मुकाबले इस बार रविवार को चिंतपूर्णी में श्रद्धालु अधिक देखने को मिले।
विज्ञापन

रविवार को चिंतपूर्णी बाजार श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। इस दौरान मंदिर में व्यवस्थाएं भी टूटती हुई नजर्र आइं। रविवार को शाम चार बजे तक 8200 श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया। यह आंकड़ा अन्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक है। इससे पहले मंदिर में कम ही संख्या में श्रद्धालु आ रहे थे। रविवार को दोपहर के समय मंदिर के नजदीक लगी श्रद्धालुओं की लाइनें टूटती नजर आई। इससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था का आलम दिखा। मौके पर कोई होमगार्ड जवान लाइन व्यवस्था बनाता हुआ नजर नहीं आया। एक तरफ तो मंदिर प्रशासन बेहतर व्यवस्था के दावे करता है। वहीं दूसरी तरफ लाइनों का टूटने से भी मंदिर में अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
मुख्य बाजार में काफी देर तक श्रद्धालुओं में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रही। ऐसे में श्रद्धालुओं में कई बार धक्के लगे। दोपहर बाद एएसआई रछपाल सिंह ने दल-बल के साथ मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद चिंतपूर्णी पुलिस ने लाइन व्यवस्था को ठीक किया। मुख्य बाजार में कई बार एक ही जगह पर श्रद्धालु एकत्रित होते रहे। हालांकि बाजार में पहुंचे श्रद्धालुओं से दुकानदार काफी खुश दिखे।
विज्ञापन

हिमाचल समेत बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने से बाजार में काफी रौनक रही। कार्यकारी मंदिर अधिकारी रोहित जालटा ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले अच्छी रही। मंदिर में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए मंदिर प्रशासन प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें