फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 में उच्च रक्तचाप, 53 मरीजों में मिली मधुमेह की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/मैहतपुर। आजादी का अमृत महोत्सव और आयुष्मान भारत योजना के तहत शुक्रवार को खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में किया गया। इस दौरान कुल 654 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। 56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व पांच लोगों को गोल्डन कार्ड मौके पर ही जारी किए गए।
इस दौरान करीब 76 लोगों में उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली। वहीं 53 लोग मधुमेह से ग्रस्त पाए गए। मेले में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा 54 लोगों की मोतिया बिंद स्क्रीनिंग करवाई। वहीं 12 लोगों ने टेली मेडिसिन के माध्यम से टांडा के डॉक्टरों से चिकित्सीय सलाह ली। स्वास्थ्य मेले में पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में चर्म, ईएनटी, आंखों तथा मेडिसन के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को नि:शुल्क चेकअप किया तथा दवाईयां वितरित की गई। मेले में छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जिलेभर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मचारियों तथा कोविड काल में बेहतरीन काम करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिधू, सेवानिवृत्त एमओएच डॉ. निखिल शर्मा, कार्यकारी बीएमओ बसदेहड़ा जतिंद्र पाल सिंह, डॉ. बलराम धीमान मौजूद रहे।
संजीव सोनी को किया सम्मानित
स्वास्थ्य मेला में कोरोना काल व अन्य सामाजिक गतिविधियों में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले मानव कल्याण समिति के संयोजक संजीव सोनी को सम्मानित किया गया। सोनी ने कहा कि यह सम्मान सारी टीम का है।
विज्ञापन

बंगाणा में आज होगा स्वास्थ्य मेला
- बंगाणा उपमंडल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन आज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. मंजू बहल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें