फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाए 56 भोग, हुई नारियल बलि

विज्ञापन
56 Bhog Offer to Mother Chintpurni on Durga Ashtami
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में अष्टमी के दिन माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों ने यह पूजा सुबह नौ बजे शुरू की, जो दोपहर एक बजे तक चली। करीब चार घंटे तक चली पूजा में कई तरह का पूजन किया गया।
विज्ञापन

हर नवरात्र में अष्टमी के दिन विधि-विधान से होने वाली पूजा-अर्चना बुधवार को भी हुई। अष्टमी पूजन पर तीन बार स्नान, तीन बार शृंगार और तीन बार भोग लगाए गए। कन्या, नवग्रह और कलश पूजन के बाद दुर्गा पूजन किया गया। अष्टमी पर विशेष रूप से नारियल बलि दी गई। माता को 56 प्रकार के भोग भी लगाए गए।
अष्टमी के दिन कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में बच्चों के मुंडन करवाए और कन्या पूजन किया। मंदिर बारीदार पुजारी सभा रविंद्र छिंदा ने बताया कि अष्टमी पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना करवाई गई। कोरोना महामारी के खात्मे के साथ सुख शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें