फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जयकारों से गूंजा संतोषगढ़

विज्ञापन
संतोषगढ़ में मां दुर्गा और भैरव नाथ की झांकी निकालते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर में दुर्गाष्टमी महोत्सव बुधवार को नगर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में भी दुर्गाष्टमी के अवसर पर कन्या-पूजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के दिन पूरे नगर का माहौल भक्तमयी बना रहा है। शाम के वक्त नगर में मां दुर्गा एवं भैरव नाथ की विशाल झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

लगभग आठ दशक पुरानी लकड़ी की पालकी में मां दुर्गा एवं भैरव नाथ की झांकी निकाली गई। जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा एवं भैरव नाथ के दर्शन किए। झांकी के रूप में निकाली गई शोभा यात्रा नगर में ब्रह्मा नंद की बैठक से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर, गोपाल प्रिय गौशाला चौक, ट्रक यूनियन मैदान से वापस अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। माता की झांकी को देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं दोपहर से ही नगर में पहुचंना शुरु हो गए थे।
संतोषगढ़ नगर माता के जयकारों से गूंजता रहा। शाम को लोगों नेे भव्य झांकी में मां दुर्गा एवं भैरव नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर नरेश कुमार, मूलराज, शिवकांत पराशर, रोहित कौशल, कर्म चंद सैणी, गोपाल पुरी, अनिल, मनोहर लाल, रोहित कौशल, मोहित, शिव कुमार, भंगवत किशोर, नगर मुकेश पुरी, विवेक कुमार, चंदन कौशल, अंकित, सतीश कुमार, रमन कुमार, सुदर्शन चब्बा, रमेश चंद, बलदेव चंद, हर्ष कुमार, अश्वनी कुमार, लक्की, संजय कुमार, किरणकुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें