फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 पुलिस और गृरक्षक संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र मेले की सुरक्षा 350 कर्मचारियों के हवाले रहेगी। इनमें से 104 पुलिस कर्मचारी और 135 गृहरक्षक मंदिर परिसर में पहुंच चुके हैं। एसडीएम अंब मनेश यादव मेला अधिकारी और एसडीपीओ मनोज जंबाल पुलिस मेला अधिकारी रहेंगे। पुलिस सादे कपड़ों में भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

इसके साथ संदिग्धों और जेब कतरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का एंटी गुंडा सेल मुस्तैद रहेगा। अधिक भीड़ होने पर पुलिस ड्रोन के जरिये भी निगरानी करेगी। इसके साथ ही बॉर्डर में भी ई-पास जांच के बाद ही एंट्री मिलेगी। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। कुछ फोर्स मिल गई है। जिसे तैनात कर दिया गया है।
बॉक्स
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग प्वाइंट
चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। कुछ जगहों पर होल्डिंग प्वाइंट बनाए हैं। जहां श्रद्धालुओं को रोका जा सकता है। ऐसे में दिक्कतें भी हो सकती हैं, लेकिन व्यवस्था व भीड़ बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
एंबुलेंस की रहेगी सुविधा
मंदिर न्यास की एंबुलेंस चिंतपूर्णी सदन के सामने दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए खड़ी रहेगी। दिव्यांग या बुजुर्ग श्रद्धालु एंबुलेंस के जरिये लिफ्ट तक पहुंच पाएंगे। यहां से वह आसानी से मंदिर तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें