फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ उद्योग कर्मियों समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जिले में आठ उद्योग कर्मियों समेत 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 13 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सभी मामलों में स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को मिली आरटीपीसीआर लैब में 255 सैंपल निगेटिव, छह सैंपल रिपीट, 13 नए कोरोना पॉजिटिव व 27 फॉलोअप पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
रैपिड एंटीजन टेस्ट में 447 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बाथड़ी के एक उद्योग से दो, एक फ्लोर मिल से एक और मैहतपुर के एक उद्योग से तीन, बाथड़ी के एक अन्य उद्योग से एक, गगरेट के एक उद्योग से एक कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 201 हो गई है। सीएमओ डॉ रमन कुुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें