फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के 30 हजार पेंशनर्स ने मांगी संशोधित पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने छठे वेतन आयोग के अनुसार संशोधित पेंशन की अदायगी न होने पर नाराजगी जताई है। फोरम के महासचिव शांति स्वरूप शर्मा ने कहा कि विद्युत बोर्ड के पेंशनरों में रोष है। विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग लगातार टालमटोल की नीति बनाए हुए हैं।
इसे लेकर हिमाचल के 30 हजार पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनधारकों में गहरा रोष है। वीरवार को जारी बयान में शांति स्वरूप शर्मा ने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन की अदायगी न करना वृद्ध और असहाय पेंशनधारकों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के समान है। विद्युत बोर्ड के प्रबंधक वर्ग के पक्षपातपूर्ण रवैये की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बिजली बोर्ड के इस वट वृक्ष को सींचा है, आज उन्हीं कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन के लिए बार-बार प्रबंधक वर्ग से गुहार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर प्रदेश के पेंशनधारकों, पारिवारिक पेंशनर्स को जल्द संशोधित पेंशन की अदायगी नहीं हुई तो आगामी रणनीति तैयार करके प्रदेश भर में संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। इस संघर्ष का सारा उत्तरदायित्व हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विद्युत बोेर्ड के प्रबंधक वर्ग का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें