संदेश में लिखा गया है कि हमें कोई भी मिला, उसे मार देंगे। गग्गी को मारकर तुम लोग शेर बन गए। इससे पहले भी हमारे एक साथी का कत्ल धोखे से किया गया। अब जो भी हत्याएं होंगी, उनकी जिम्मेदारी वारदात को अंजाम देने वालों की होगी। संदेश में लिखा गया कि वारदात करने वाले अपनी फोटो भी डाल देते, कोई बेकसूर व्यक्ति हमारे हाथों न मारा जाए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेना और उसके बाद बदला लेने का संदेश साझा करने वाले संदेशों की तकनीकी जांच होगी। मात्र संदेश साझा करने से हत्या करने वालों की पुष्टि नहीं होती।