हिमाचल में सोमवार से पैकेट बंद दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
दूध की तीन प्रमुख कंपनियों वेरका, वीटा और सुपर ने महंगाई का तर्क देते हुए मूल्यों में वृद्धि की है।
अब 37 रुपये के बजाए 39 रुपये में एक लीटर दूध मिलेगा।
वेरका कंपनी ने सोमवार से दाम बढ़ा दिए, जबकि सुपर कंपनी मंगलवार और वीटा बुधवार से दाम बढ़ाएगी।
तीनों कंपनियों ने पिछले आठ महीने में तीसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। सुपर कंपनी के सीनियर मैनेजर विजय कुमार शर्मा, वीटा कंपनी के स्थानीय डीलर भूपेंद्र खन्ना ने दाम बढ़ने की पुष्टि की है।
दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण किसानों से दूध की खरीद लागत व परिवहन व्यय में बढ़ोत्तरी होना माना जा रहा है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को दूध के रेट बढ़ने से और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इससे पहले वेरका, वीटा और सुपर ने अपने दूध के दामों में विगत सितंबर माह में एक रुपये प्रति लीटर और मई माह में दो रुपये की वृद्धि की थी।
यह बढ़ोत्तरी दूध के तीनों किस्मों फुल क्रीम, टोंड तथा डबल टोंड पर की गई है। साल 2013 में तीसरी बार दूध के दाम बढ़े हैं। एक साल के भीतर दूध के प्रति लीटर दाम में पांच रुपये का इजाफा हुआ है।
हिमाचल में रोजाना 40 हजार ली. दूध की खपत
सूबे में रोजाना 40 हजार लीटर दूध की सप्लाई होती है। अकेले राजधानी शिमला में ही प्रतिदिन 18 हजार लीटर की खपत है।
इनसेट
विजयंत मलिक को पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी
लॉन टेनिस खिलाड़ी विजयंत मलिक को हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर की नौकरी देने की मंजूरी मंत्रिमंडल से मंगलवार को मिलेगी।