शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के जमा दो और दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाले मेधावियों को सरकार की ओर से सम्मानित नहीं किया गया है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन अब यह प्रयास सार्थक होने जा रहे हैं। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि सरकार की ओर से मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा रहा है। इसके लिए चंबा से 11 विद्यार्थियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।