फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर

Thu, 03 Jul 2025 06:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर पीठ दर्द के चलते राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), बंगलूरू में इलाज करवा रही हैं। इसी वजह से मार्च के बाद से वे कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाई हैं। इसके चलते उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है।
विज्ञापन
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा महिला टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में हिमाचल की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर एक पायदान नीचे खिसक गई हैं। पहले वह टी-20 फॉर्मेट में विश्व की टॉप टेन गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर थीं, लेकिन अब वह छठे पायदान पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट में रैंकिंग में उतार-चढ़ाव आम बात है। इससे पहले भी रेणुका सिंह चौथे स्थान तक पहुंच चुकी हैं। महिला आईपीएल के बाद से रेणुका ने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। वह पीठ दर्द के चलते राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), बंगलूरू में इलाज करवा रही हैं। इसी वजह से मार्च के बाद से वे कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाई हैं। इसके चलते उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है।

टी-20 फॉर्मेट में रेणुका सिंह ठाकुर ने अब तक 54 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 58 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट रहा है। वहीं वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 19 मैचों में 35 विकेट झटके हैं। रेणुका सिंह जल्द ही भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी कर सकती हैं, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें