फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही ठेकेदार को टारिंग कार्य अवार्ड करने पर जिप बैठक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में सड़कों की टारिंग के कई कार्य लोक निर्माण विभाग ने एक ही ठेकेदार को दे दिए हैं। इससे टारिंग के कार्यों में देरी हो रही है और बरसात से पहले सभी सड़कों की टारिंग करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा मामला लोक निर्माण विभाग के कसौली मंडल में आया है।
यहां पर एक ही ठेकेदार को कई सड़कों की टारिंग के कार्य दे दिए। इससे कसौली में कई जगह टेंडर अवार्ड होने के बाद कार्य शुरू ही नहीं हो पाए। इसे लेकर बुधवार को जिला परिषद की तिमाही बैठक में सदस्यों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

गढ़खल-सनावर वार्ड की जिला परिषद सदस्य रीना ने इस पर सवाल उठाया। उन्होंने मंधाला पंचायत से वाया कोटबेजा और गुनाई पंचायत सड़क की दुर्दशा का मसला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि टेंडर अवार्ड होने के बाद भी टारिंग शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने ठेकेदार के टेंडर रद्द कर दूसरे ठेकेदार को देने के लिए कहा।
इस दौरान अर्की और नालागढ़ मंडल की कई सड़कों की खस्ता हालत पर भी सवाल उठाए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष और अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में जिप सदस्य आशा परिहार, अमर सिंह ठाकुर और राहुल शर्मा नदारद रहे।
300 करोड़ की शेल्फ सरकार को भेजी
बैठक में पुरानी 56 और 13 नई मदों पर चर्चा की गई और 300 करोड़ रुपये की मनरेगा शेल्फ सरकार को भेजी गई। बैठक के दौरान कई अधिकारियों और जिप सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। विभागीय अधिकारी ठेकेदार का पक्ष लेते नजर आए। इस दौरान बिजली, पानी, परिवहन, कृषि समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्य पूरा न हुआ तो होगा धरना
जिप सदस्य मनोज वर्मा ने लोक निर्माण विभाग से कार्य जल्दी पूरा करने पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि ये मद कई बार बैठक में आ चुकी है और हर बार कार्य जल्दी होने का आश्वासन दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सोलन-धर्जा वाया जौणाजी सड़क की हालत बहुत खराब है। आगामी दिनों में सीजन शुरू होने वाला है। इससे लोगों को वाया गिरिपुल आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर कार्य पूरा न हुआ तो धरना देंगे।
गोशाला से ही बिछा दी पाइपलाइन
जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों ने तीड़ो और जोधपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई लाइनें गोशाला और रास्तों के बीच से बिछा दी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को बताने के बाद भी चुप बैठा हुआ है। उन्होंने ग्राम पंचायत जंगेशू और टकसाल के लिए उठाऊ पेयजल योजना मसूलखाना का चंद्राणी में टैंक बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आखिर बैठक में पहुंचे एनएचएआई के सदस्य
जिप बैठक में एनएचएआई के अधिकारी भी कई बैठकों के बाद पहुंचे। सदस्यों ने उनका स्वागत तक किया। उन्होंने एनएच पर आ रही दिक्कतों को जल्द ठीक करने के लिए कहा। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जयनगर से बड्डल और ऊखू रोड पर बस चलाने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बैठक में कहा कि उनके पास कोई बस नहीं है। डिपो में सभी 47 सीटर बसें हैं जो इस रूट पर नहीं चल सकतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें