फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में स्वरोजगार के लिए उद्यमियों से सलाह ले रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के उपकार स्वरूप खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बद्दी में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जिसका पूरा खर्च आयोग कर रहा है। 10 मार्च तक चलने वाली प्रदर्शनी को लेकर स्थानीय युवाओं और लोगों में काफी उत्साह है। युवा स्वरोजगार अपनाने के लिए उद्यमियों से जानकारी ले रहे हैं। महिलाओं और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 35 फीसदी और सामान्य वर्ग को रोजगार के लिए 25 फीसदी सब्सिडी आयोग की ओर से दी जाती है।
बद्दी में लगी प्रदर्शनी में शुक्रवार से नए स्टाल लगने की उम्मीद है। अभी तक मंडी शिवरात्रि के चलते कुछ उद्यमी यहां नहीं आ सके थे। प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए आयोग खादी वस्त्रों का फैशन शो और कवि सम्मेलन आयोजित कर रहा है। महिला दिवस पर यहां पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवीआइसी के प्रतिनिधि हिमांशु द्विवेदी, अंकुश शर्मा व विनोद ठाकुर ने बताया कि में देश में 8000 से अधिक खादी बिक्री केंद्र हैं। बद्दी में लगी प्रदर्शनी में कुल 75 स्टाल लगने थे लेकिन 50 ही लग पाए। देश के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों की ओर से तैयार उत्पादों को प्रदर्शनी तथा बिक्री के लिए रखा गया है। इन उत्पादों में साबुन, शैंपू, आचार, जैम आयुर्वेदिक दवाइयां, हिमाचली परिधान जैसे उत्पाद मुख्य आकर्षण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें