फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में पानी के बिलों का बकाया 74 लाख वसूलने के लिए 626 भवनों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम ने पानी बिलों पर 74 लाख 74 हजार की वसूली करने के लिए 626 परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। निगम को भवन मालिकों को एक सप्ताह के भीतर इसका जवाब देना होगा। वहीं, बुधवार को नगर निगम ने पानी बिल की बकाया लाखों की राशि वसूलने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं।
नगर निगम और जल शक्ति विभाग शहर के चयनित वार्डों में पेयजल आपूर्ति करता है। नगर निगम का दर्जनों भवनों ने पानी के बिल का पैसा नहीं चुकाया है। बुधवार को कार्यालय में लंबित भुगतान पर 626 भवन मालिकों को नोटिस थमाए गए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर नगर निगम नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने पर नगर निगम अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पानी के बिलों पर 74 लाख 74 हजार की वसूली को लेकर 626 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देना अनिवार्य है। इसके बाद नगर निगम अगली कार्रवाई अमल लाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें