फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से उछल कर गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सनसिटी मार्ग पर महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवती के भाई का आरोप है कि हादसा जीजा की लापरवाही से हुआ है। वह तेज गति से बाइक चला रहा था। स्पीड ब्रेकर पार करते उछलने के बाद बहन की गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के शाहबाद तहसील के चतुरपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बहन का विवाह उत्तर प्रदेश के संभल के चंदोसी तहसील के गांव दारनी के मुन्नालाल से हुआ था। मुन्ना लाल जीरकपुर में काम करता है। सोमवार को बहनोई मुन्ना लाल और बहन कमला देवी बाइक पर बद्दी आए। उनसे मिलने के बाद वे वापस जीरकपुर जा रहे थे।
वह भी बाइक से उन्हें कुछ दूर तक छोड़ने गया। उसके जीजा ने बाइक को इतना तेज चलाया कि सनसिटी मार्ग पर अचानक स्पीड ब्रेकर आने से उसकी बहन उछल कर बाइक से नीचे गिर गई। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी के काठा स्थित ईएसआई अस्पताल लाए लेकिन सिर में ज्यादा चोट होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वे कमला को पीजीआई ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में मुन्ना लाल के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें