Water supply from Giri and Ashwini khadd stopped due to silt water to be suppplied in Solan on fourth day
सोलन। शहरवासियों को अब चौथे दिन पानी मिलेगा। गिरि और अश्वनी पेयजल योजनाओं में गाद से परेशानी बढ़ती जा रही हैं। रोजाना शहर में सुचारु सप्लाई के लिए नगर निगम को 20 लाख गैलन पानी की जरूरत है। इन दिनों लोगों के घरों में तीसरे चौथे से पांचवें दिन पानी दिया जा रहा है।
इन दिनों नगर निगम लोगों को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। नगर निगम को वर्तमान में केवल 10 से 15 गैलन तक पानी मिल रहा है। इस कारण पेयजल आपूर्ति में कमी आ रही है। अधिकतर वार्डों में लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान है।
शहर को पेयजल आपूर्ति के लिए शहरवासियों को पिछले कई सालों से बरसात में पानी के संकट से जूझना पड़ता है। इसमें निगम निर्धारित समय सारिणी के बीच पानी वार्डों में दिया जाएगा।
नगर निगम के जेई विनोद पाल ने कहा कि पर्याप्त पानी नहीं मिलने से पानी चौथे दिन दिया जा रहा है।
पेयजल योजनाओं में खामियों के चलते समस्या बनी हुई है। रोज शहर में 20 लाख गैलन पानी की जरूरत है लेकिन पानी नहीं होने की वजह से लोगों को चौथे दिन सप्लाई दी जाएगी।