फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर कहीं प्यार का इकरार तो कहीं तकरार

Tue, 14 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
सोलन में वेलेंटाइन डे पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे इस बार आई एंड यू तक ही सीमित नहीं रहा। कुछ परिवारों ने इसे गेट टू गेदर के रूप में भी मनाया। शॉपिंग, लंच, डिनर और आउटिंग का काफी प्रचलन रहा। वेलेंटाइन डे पर सोलन में खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन


वेलेंटाइन डे पर कहीं दिल मिले तो कहीं तकरार भी हुई। चाकलेट, टेडी बियर और फूलों के उपहारों की खूब धूम रही। युवाओं ने एक दूसरे को उपहार देकर इस दिवस की बधाई दी। हर वर्ष की तरह इस साल भी पार्कों और रेस्तरां मेें दोस्तों संग पार्टी का दौर चला।

मालरोड पर युवाओं के ग्रुप वेलेंटाइन डे मनाते दिखाई दिए। विभिन्न गिफ्ट गैलरी में भी युवाओं की भीड़ लगी रही। आधुनिकता के युग में वेलेंटाइन डे को मनाने का तरीका भी बदला-बदला दिखा। एक तरफ डेटिंग का जोर था तो दूसरी तरफ मोबाइल फोन और फेसबुक के जरिये भी युवाओं ने वेलेंटाइन डे मनाया।
विज्ञापन


अधिकतर युवकों ने अपने दोस्तों को फेसबुक के माध्यम से इस दिवस की बधाई दी। इसके अलावा गुलाब के फूल, टैडी और अन्य गिफ्ट की भी इस दौरान काफी बिक्री हुई। ऐसे में कुछ युवकों को आर्टिफिशियल फूल खरीदकर ही वेलेंटाइन की बधाई देनी पड़ी।

फैमिली के लिए भी विशेष रहा दिन
वेलेंटाइन-डे केवल प्रेमियों के लिए ही खास नहीं रहा। आम परिवारों ने भी जमकर खरीद्दारी और आउटिंग की। शहर के विभिन्न रेस्तरां, होटलों, ज्वैलरी तथा कपड़े के कारोबारियों ने विशेष आफर वेलेंटाइन-डे पर परिवारों के लिए रखे। इसमें परिवार के साथ खाना खाने पर छूट ही नहीं खरीदारी पर भी डिस्कांउट और फ्री गिफ्ट दिए गए। शहर के कारोबारियों में शोभित, राकेश, मोहित और हितेन ने बताया कि यह दिन प्यार करने वालों का है जिसमें परिवार पहले आता है। इसलिए परिवार के सदस्यों के लिए यह दिन खास हो इस उद्देश्य से यह विशेष आफर शुरू किए गए। इसका रिसपांस भी अच्छा रहा।

महंगा बिका गुलाब
वेलेंटाइन-डे पर शहर के मालरोड, कोटलानाला और मेन बाजार आदि में गुलाब बेचने वालों का कारोबार भी खूब चला। लड़के-लड़कियां दिनभर लाल गुलाब के फूल खरीदते रहे। वहीं जहां सुबह 10 रुपये का एक गुलाब बिक रहा था मांग बढ़ते देख गुलाब बेचने वालों ने शाम होते होते इसकी कीमत बढ़ाकर 15 रुपये कर दी।

शहर के पार्कों में रही युवाओं की भीड़
शहर के सभी छोटे बड़े पार्कों में दिनभर युवा जोड़ों का आना जाना लगा रहा। कई प्रेमियों ने तो प्यार के इजहार के लिए जवाहर पार्क और चिल्ड्रन पार्क को बेहतर समझा। तो कुछ युवा दिन भर इन पार्कों में अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेने का आनंद लेते रहे। इस दौरान सोशल साइट जैसे फेसबुक और व्हाट्ऐस पर हर वर्ग के लोग अपनी स्पेशल वेलेंटाइन-डे सेलीब्रेशन की फोटो अपलोड करते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें