फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव और कृतिका को सर्वश्रेष्ठ धावक का पुरस्कार

Tue, 14 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी यूनिवर्सिटी इमरजिंग साइंस एंड टेक्नालॉजी में आयोजित आठवीं एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब इनाम जीते। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बद्दी यूनिवर्सिटी इमरजिंग साइंस एंड टेक्नालॉजी में आयोजित आठवीं एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब इनाम जीते। एथलेटिक्स मीट का समापन सोमवार को किया गया।
विज्ञापन


ध्रुव और कृतिका को सर्वश्रेष्ठ धावकों के पुरस्कार से नवाजा गया। समापन समारोह में फार्मेसी के डीन रहे प्रो टीआर भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता छात्रों को इनाम और मेडल देकर सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शक्ति कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मीट का शुभारंभ छह फरवरी को किया गया जोकि 13 फरवरी तक चली। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें 100, 200, 400 और  800 मीटर की दौड़ के अलावा लंबी कूद, तिहरी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक प्रतियोगिता, थाली फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. विनय भाटिया डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। प्रो. जार्ज थॉमस डीन एकेडमिक, अजय सिंह रजिस्ट्रार समेत सभी विभागों के अध्यक्ष और छात्र मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के सचिव गवर्निंग बॉडी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल विभाग की ओर से रतनेश डोगरा स्पोर्ट्स ऑफिसर और इंद्रप्रीत सिंह क्रिकेट कोच ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें