फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास ब्रिज का एक सेल तैयार, अक्तूबर से चलेंगे वाहन

विज्ञापन
सोलन में सपरून चौक पर अंडरपास को सुचारू करने में जुटे फोरलेन कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सपरून बाईपास में निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज के एक सेल में अक्तूबर से आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके लिए कंपनी ने मेटलिंग और अन्य कार्यों के लिए रफ्तार पकड़ ली है। सेल से वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद दूसरे सेल के साथ लग रही पहाड़ी पर कटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु चल सकेगी।
विज्ञापन

एनएच पर सपरून बाईपास पर अंडरपास ब्रिज का निर्माण कार्य जनवरी से चला हुआ। कंपनी ने कार्य को दो चरणों में बांटा हुआ है। इसी के अनुसार कार्य चल रहा है। पहले चरण में दोनों सेल बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन पहाड़ी की कटिंग के चलते वर्तमान में एक सेल ही पूरी तरह तैयार हुआ है। मेटलिंग और अन्य कार्य पूरा होने के बाद यहां से वाहनों की आवाजाही को सुचारु कर दूसरे सेल का कार्य शुरू होगा।
यह कार्य अक्तूबर में पूरा करने का लक्ष्य कंपनी ने रखा हुआ है। यह कार्य पूरा करने के साथ ही परवाणू से सोलन के बीच फोरलेन का 97 फीसदी कार्य पूरा हो जाएगा। परवाणू में ब्रिज निर्माण के साथ ही कार्य पूरा होगा। उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि अंडरपास ब्रिज के एक सेल में इन दिनों कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द कार्य पूरा कर अक्तूबर से एक तरफा आवाजाही शुरू होगी। इसके बाद दूसरे सेल के साथ लगती पहाड़ी की कटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस कारण नहीं हो सका एक साथ कार्य
अंडरपास ब्रिज के निर्माण क साथ कंपनी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु चलाया हुआ है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया था। मास्टर प्लान के अनुसार पुरानी ब्रिज निर्माण में पहले दोनों सेल को तैयार करने के बाद बायीं तरफ सेल का कार्य पूरा किया गया। भूस्खलन को रोकने के लिए दूसरे सेल के साथ लग रही पहाड़ी की कटिंग नहीं की गई। अब ट्रैफिक को सेल से भेजने के बाद ही पहाड़ी की कटिंग का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें