27 conserved category trees cut in Pokhari village in Nalagarh forest beat
नालागढ़ (सोलन)। गोलजमाला में 14 सितंबर को अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रहे टेंपो की जांच पूरी हो चुकी है। जांच में पाया गया कि यह लकड़ी पोखरी गांव से काटी गई और उसे रातोंरात बोयलर कंपनी में भेजा जा रहा था।
इस बीच गोलजमाला में लकड़ी का टेंपो पकड़ा गया। इस मामले की जांच मानपुरा बीट के बीओ को दी थी। इसकी रिपोर्ट उन्होंने डीएफओ नालागढ़ को सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर की रात को वन रक्षक विवेक ने गोलजमाला में एक 40 क्विंटल लकड़ी का टेंपो पकड़ा।
टेंपो चालक लकड़ी का कोई भी दस्तावेज वन रक्षक को नहीं दिखा पाया। इस पर विभाग ने टेंपो को सीज कर लिया था। मानपुरा बीट के वन खंड अधिकारी ने बताया कि पोखरी गांव में 118 पेड़ काटने की अनुमति विभाग से ली गई थी। ठेकेदार श्याम लाल ने 112 ही पेड़ काटे और प्रतिबंधित श्रेणी के 27 पेड़ बिना अनुमति काट लिए।
डीएफओ यशुदीप सिंह ने बताया कि वन खंड अधिकारी की रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। ठेकेदार के खिलाफ वन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जुर्माना निर्धारित कर सीज की गई गाड़ी और लकड़ी विभाग के कब्जे में है। जांच में अगर विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जो उद्योग अवैध लकड़ी खरीद कर ब्वॉयलर चला रहे हैं उनकी भी जांच होगी।