फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के कामगार की मौत

विज्ञापन
Ultratech worker from Roharu died in road accident near Bagheri plant
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बघेरी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में कार्यरत एक कामगार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने रोपड़ स्थित अस्पताल में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अल्ट्राटेक कंपनी में शिमला जिले के रोहड़ू के कोठरू गांव का रहने वाले सुखीमल (51) पंजाब की ओर जा रहा था। उसने बघेरी से एक स्कूटी पर लिफ्ट ली और कुछ दूर बागा मार्ग पर स्कूटी चालक किसी ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में स्कूटी पर सवार सुखीमल बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे आनंदपुर साहिब अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सुखीमल कंपनी में प्लंबर का कार्य करता था।
उधर, प्लांट हेड अमित दूबे ने बताया कि सुखीमल कंपनी के काम से नहीं गया था। वह कंपनी में बिना बताए दैणी गांव गया। संयंत्र से बिना बताए जाने के बाद बघेरी से स्कूटी पर लिफ्ट ली और आगे जाकर उसके साथ दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

उधर, सीटू वर्कर यूनियन के प्रधान गुरदेव सिंह एचआर प्रमुख ठाकुर सिंह से मिले और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई करने की बात कही। कंपनी के कामगारों ने सुखीमल के निधन पर गेट पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीटू के वर्कर यूनियन के प्रधान गुरदेव सिंह, जितेंद्र, गुरप्रीत, प्रदीप, नटवर लाल, विजय, मस्तराम, प्रीतम, हरिंद्र और पवन समेत कंपनी कामगारों ने उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें