फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर सनवारा में पहाड़ी से गिरे पत्थर

विज्ञापन
सनवारा में पहाड़ दरकने से हाईवे पर पहुंची चट्टानें। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच-5 पर बारिश के बाद लगातार पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सनवारा के समीप सड़क पर पत्थर गिरे हैं। इस दौरान वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गनीमत यह है कि इस दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बारिश के दौरान वाहन चालकों को जान जोखिम में डाल एनएच से निकलना पड़ रहा है। पत्थर गिरने के बाद भी पहाड़ी वाली तरफ से वाहनों की आवाजाही होती रही। बारिश रुकने के बाद ही फोरलेन निर्माता कंपनी ने सड़क से पत्थरों को हटाकर सुचारु किया है।
परवाणू से सोलन तक बने फोरलेन में कई जगहों पर पहाड़ों के दरकने के मामले सामने आ रहे हैं। बीती दिनों भी बारिश में कई जगहों पर पत्थर गिरने के बाद एनएच पर पहाड़ वाली साइड को अस्थायी तौर पर बंद किया था।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैफिक सुचारु चले, इसके लिए वाहनों की आवाजाही दूसरी लेन से डायवर्ट की गई थी। इस कारण हादसा होने का डर भी रहता है। पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने कहा कि एनएच पर बारिश में पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया जाता है। लोगों से भी अपील की जाती है कि भारी बारिश में एनएच पर पहाड़ वाली लेन में बचकर चलें।
ग्रिल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सनवारा में पत्थर गिरे हैं। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए मौके पर टीम को भेजा गया था। बारिश रुकने के बाद पत्थरों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें