राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में 98 वा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में खेलों में अव्वल रहे
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम किए पेश
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में 98वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि एयर मार्शल डॉ. संजीव कपूर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के छात्रों द्वारा हिमाचल नाटी, ग्रुप सॉन्ग, घूमर डांस व सोलो सांग सहित कई प्रस्तुतियां देकर सभागार में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के प्रधानाचार्य वीके गंगूवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल बहुत पुराना है और यहां के बच्चे आज देशभर में सेना समेत कई अच्छे पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि इस स्कूल के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। समारोह के अंत मेें उन्होंने स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया। खेलों में उज्जैन सदन ने सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी जीती। इस मौके पर शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।