फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर चोरी कर पत्थरों के सहारे खड़ी कर दी गाड़ी

विज्ञापन
Tyres of a car stolen from Parvanoo, vehicle kept on stones
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में कसौली चौक के समीप टायर चोरी कर शातिर गाड़ी को पत्थरों के सहारे खड़ा कर गए। वाहन मालिक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक निवासी गांव जोल्पलाखी, कुठेड़ा, घुमारवीं ने पुलिस को गाड़ी के टायर चोरी होने पर मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में परवाणू के कसौली चौक के पास समीप रहता है।
विज्ञापन

रोजाना की तरह 25 जनवरी को कसौली चौक के समीप गाड़ी खड़ी कर घर चला गया लेकिन जब वह 27 जनवरी को गाड़ी के पास गया तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर चोरी हो गए हैं। शातिरों ने गाड़ी पत्थरों के सहारे खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि कसौली चौक के पास खड़ी गाड़ी के टायर आदि चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। कसौली चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की छानबीन के आधार पर कामली गांव के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें