फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की गाड़ी लेकर दो कामगार प्रदेश से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। लॉउंड्री कारोबारी की गाड़ी लेकर दो कामगार फरार हो गए हैं। इसकी सूचना दुकान में काम कर रही महिला कामगार ने मालिक को दी। इसके बाद मालिक ने इसकी शिकायत धर्मपुर थाना में पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंकज जैन पुत्र महेंद्र कुमार जैन निवासी गांव और डाकघर गढ़खल कसौली ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी कुमारहट्टी में लॉउंड्री की दुकान है। उसके पास दो लड़के सोम प्रकाश और खेम सिंह पुत्र सतराम सैंजना आहरण गिन्नौर जिला संभल, यूपी काम करते हैं। ये दोनों पांच जुलाई 2021 से कारोबारी के पास काम कर रहे हैं।
दुकान मालिक पंकज जैन 15 अगस्त को अपने किसी निजी काम से जयपुर राजस्थान गया हुआ था, इस बीच उसने दुकान सोम प्रकाश को संभालने के लिए दी थी और उनके पास उसने गाड़ी की चाभी भी दी थी। 21 अगस्त की रात कारोबारी के पास काम कर रही महिला कर्मी ने मालिक को फोन से सूचना दी कि सोम प्रकाश इसकी गाड़ी ले कर कहीं चला गया है। इसके बाद मालिक के पास टोल टैक्स कटने का भी एसएमएस आया। जब मालिक वापस दुकान आया तो कामगार गाड़ी वापस करने की एवज में 80 हजार की मांग करने लगे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें