फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व टिपर चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के बघेरी और रिया गांव से चोरी हुए ट्रक और टिपर के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पंजाब पुलिस ने भी उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिस पर नालागढ़ पुलिस इसे संगरूर जेल से ट्रांजेक्शन रिमांड पर लाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को बघेरी के भोरी गांव के ट्रक चोरी हुआ और छह सितंबर को रिया गांव से टिपर चोरी हुआ था। पुलिस ने इन मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। आरोपी नरेश कुमार हरियाणा राज्य के भिवानी गांव का रहने वाला है। 13 सितंबर को पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी थी, लेकिन यह मौके से फरार हो गया था। हाल ही में किसी अन्य चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर संगरूर जेल में भेजा था। इस पर नालागढ़ पुलिस ने भी ट्रक और टिपर चोरी करने के मामले में पूछताछ के लिए लाई है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरेश कुमार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें