फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में दो माह से धूल फांक रही एंबुलेंस, नहीं मिल रही सुविधा

विज्ञापन
अर्की नागरिक चिकित्सालय में खड़ी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की ओर से अर्की और कुनिहार अस्पताल के लिए भेंट की गई एक-एक एंबुलेंस की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। दो माह बीतने के बाद भी ये एंबुलेंस नहीं चल सकी हैं। दोनों एंबुलेंस अर्की मुख्यालय के एसडीएम कार्यालय के समीप शोपीस बनकर रह गई है। इससे लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर बीते 23 जून को विधायक निधि से अर्की प्रशासन को दो एंबुलेंस भेंट की थीं। हलके में एक साथ दो नई एंबुलेंस मिलने से इसकी कमी दूर होने की उम्मीद जगी थी।
करीब दो माह बीतने के बाद भी दोनों एंबुलेंस एसडीएम कार्यालय के समीप खड़ी हैं। अर्की मुख्यालय में 100 बिस्तर वाले अस्पताल में एक भी एंबुलेंस नहीं है। जो एंबुलेंस स्व. वीरभद्र सिंह ने अर्की के लोगों को दी, वह भी दो महीने से धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

अर्की उपमंडल में केवल मात्र कुनिहार में एक एंबुलेंस चल रही है। इसके अलावा दाड़लाघाट और अर्की में एंबुलेंस सेवा नहीं के बराबर है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में एंबुलेंस की कमी के चलते वीरभद्र सिंह ने अर्की क्षेत्र के लिए वाहन भेजे थे। इन्हें चलाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उधर, एसडीएम शहजाद आलम ने बताया कि एंबुलेंस का पंजीकरण कर दिया गया है। एंबुलेंस के संचालन को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की है। जल्द ही इन्हें चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें