सोलन के मुख्यबाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के मुख्य बाजार, चौक बाजार समेत कई जगह इन दिनों दुकानदार बेखौफ होकर सड़क पर सामान सजा रहे हैं। नगर निगम ने लंबे समय से यहां कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते शहर में दिनोंदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
सड़क पर सजे समान से बाजार तंग हो रहे हैं। यहां तक कि खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों के बीच सामाजिक दूरी के नियम टूट रहे हैं। कुछ समय पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चलाई थी। कई बाजारों में कार्रवाई के लिए पहुंची नगर निगम की टीम का कारोबारी विरोध करते हैं। मालरोड पर फड़ी लगाने पर निगम कई बार कार्रवाई कर चुका है लेकिन शहर आज तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है।
उधर, नगर निगम एसडीओ गोपी चंद ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजारों में नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी। अतिक्रमण पर सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।