फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कैंटर पलटने से भरतगढ़ मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
नालागढ़ भतरगढ़ मार्ग पर ट्रकों के आपस में लगा जाम। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर भाटियां गांव में एक कैंटर के पलटने से जाम लग गया। कैंटर पहले कार और फिर ट्रक से टकराने से मार्ग पर जाम लग गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोटें नहीं आई हैं। चार घंटे बाद जाम खुला जिससे पंजाब जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ढेरोंवाला मार्ग पर घनौली के समीप सड़क निर्माण कार्य चलने से बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा होने से और दिक्कत बढ़ गई। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर सुबह छह बज कर बीस मिनट पर एक कैंटर ओवर टेक करते समय पहले एक कार से टकराया।
उसके बाद एक ट्रक से टकराकर सड़क पर पलट गया जिससे चार घंटे तक जाम लगा रहा। करीब 11 बजे कैंटर को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। भरतगढ़ से आने वाले वाहन वाया ढाणा, प्लासी, ढांग और राजपुरा होते हुए नालागढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

नालागढ़ से पंजाब जाने वाले वाहनों ने भी इसी मार्ग का इस्तेमाल किया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि हादसे से कैंटर और ट्रक को नुकसान हुआ है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें