फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट चौक से बद्दी बस स्टैंड तक आवाजाही आज रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण कार्य के चलते छह मार्च को बद्दी की ओर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। बद्दी के रेड लाइट चौक से बस स्टैंड के बीच सुबह आठ से शाम छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
इस कारण लोगों को आवाजाही करने के लिए खासी समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों को डायवर्ट करने की सलाह दी है।
एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि पिंजौर से नालागढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग वाया सिसवां, कुराली, रोपड़, घनौली का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं नालागढ़ से चंडीगढ़, कालका तथा पिंजौर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग वाया घनौली, रोपड़ और कुराली का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि इस दौरान यातायात के सुचारु प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही बद्दी की तरफ आएं जिससे असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें