फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.10 ग्राम चिट्टे समेत हरियाण के तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुलिस की विशेष टीम ने शिक्षण संस्थान क्षेत्र ओच्छघाट में हरियाणा के तीन युवकों से 3.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ओच्छघाट के समीप एक किराये के कमरे में कुछ युवक चिट्टे का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जब कमरे की तलाशी ली तो 3.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिसमें पुलिस ने 19 वर्षीय प्रियांशु जोशी निवासी हिसार कैंट, 21 वर्षीय हरविंदर सागवान निवासी दादरी हरियाणा, 21 वर्षीय पुनिया निवासी हिसार कैंट हरियाणा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवकों से चिट्टे के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें