फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में अनियमितताओं के आरोप पर किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। किसान यूनियन की जिला इकाई ने गेहूं खरीद केंद्र में किसानों को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने बताया कि फसल बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन सिस्टम किया गया है जिससे किसानों को परेशानी आ रही है। उन्होंने इसे बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नालागढ़ में जिन किसानों की गेहूं खेत में पड़ी है, मंडियों में उनका नंबर आ चुका है और जो कई कई दिन से बेचने के लिए खड़े हैं, उनकी गेहूं नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बड़े किसानों की जमीन गेहूं के लिए ठेके पर ली है। उन किसानों को अपनी गेहूं बेचने में दिक्कत आ रही है। खरीद केंद्र में भूमि के मालिक की फर्द और खाता नंबर मांगा जा रहा है। अगर जमीन संचालक ठेकेदार को पैसा न दें तो वह किसी के पास अपनी शिकायत नहीं कर सकता है।
खरीद केंद्र में एक बीघा जमीन से तीन क्विंटल से अधिक गेहूं नहीं ली जाती है। एक हेक्टेयर जमीन की गेहूं 15 क्विंटल ही ली जाएगी। इससे ज्यादा होने पर वह खरीद केंद्र में नहीं बिक पाएगी। किसान इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह, किसान सभा के प्रदेश महासचिव नरेश घई के नेतृत्व में किसान अमरजीत सिंह, सरवन सिंह, विकास कुमार, राज कुमार, अमृत पाल सिंह, परविंद्र सिंह, तारा सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, चौधरी बहादुर सिंह, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह, बंता सिंह, भजन सिंह नंबरदार, जैल सिंह, हरजिंद्र सिंह एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें