फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कम जगह से बढ़ा संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के अधिकतर सरकारी कार्यालयों में जगह कम होने के चलते कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकतर कर्मचारी संक्रमित आए हैं। बीते दिनों कार्यलय को एहतियातन बंद किया था लेकिन सैनिटाइजेशन के बाद खोल दिया गया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में कर्मचारी दफ्तर में आते हैं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं विभाग का कार्यालय दूसरे भवन में शिफ्ट करने की अनुमति नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार साउथ इन्फोर्समेंट परवाणू के ज्वाइंट कमिश्नर आबकारी एवं कराधान विभाग के 30 कर्मचारी नियमित हैं। इन दिनों 10 अन्य कर्मचारी भी ट्रेनिंग पर आए हुए हैं।
रोजाना लोग विभाग के संबंधी मामलों को लेकर कार्यालय में आते हैं। पिछले एक सप्ताह से कार्यालय का 95 प्रतिशत स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेट हैं। इसके चलते कार्यालय में काम करना परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग का साउथ इ-फोर्समेंट कार्यालय एक निजी बिल्डिंग में चल रहा है लेकिन बिल्डिंग में कर्मचारियों के अनुसार जगह बहुत कम है। बताया जा रहा है कि इन्फोर्समेंट साउथ जोन कार्यालय के पास 205 स्क्वायर मीटर जगह है जबकि कार्यालय के अनुसार 454 स्क्वायर मीटर जगह चाहिए।
उधर, साउथ जोन इन्फोर्समेंट कार्यालय के ज्वाइंट कमिश्नर जेडी ठाकुर ने बताया कि कार्यालय में स्पेस की काफी कमी है। कर्मचारी व अन्य लोगों का भारी संख्या में प्रतिदिन कार्यालय आते हैं। इन दिनों कार्यालय के 95 प्रतिशत कर्मचारी कोरोना संक्रमण से ग्रसित है।
कार्यालय में केवल तीन कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। हिमुडा बिल्डिंग कार्यालय में शिफ्ट करने के लिए सरकार से आग्रह किया गया है। अनुमति मिलते ही कार्यालय नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें