फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इस बार चार चरणों में होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 के लिए चयन

शिमला ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST

आज से शुरू होगा पंजीकरण, 05 दिसंबर तक चलेगा
विजेताओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका
11 व 12 जनवरी को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव
देशभर के कुल 1500 प्रतिभागी होंगे युवा महोत्सव में शामिल


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 का आयोजन 11 व 12 जनवरी तक नई दिल्ली में किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र संगठन राज्य निदेशक इरा प्रभात ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया बदल दी गई है। इस वर्ष युवा मामले और खेल मंत्रालय एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, इसमें चार चरण शामिल होंगे। जो प्रतिभागी इन सभी चार चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 के लिए चुना जाएगा।
देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 1500 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस क्विज में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को mybharat.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके पश्चात प्रतिभागी पहले राउंड से अपनी क्विज शुरू कर सकता है। जैसे ही प्रतिभागी पहले चरण को पार कर लेगा, वह स्वचालित रूप से दूसरे दौर के लिए चयनित हो जाएगा और इसी तरह यदि वह अंतिम दौर की चार बाधाओं को पार कर लेगा, तो उसे राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 के लिए चुना जाएगा।
प्रतिभागी 25 नवंबर से पंजीकरण कर इस प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं और प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। प्रतिभागी की आयु 15-29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ प्रतिभागियों को भारत के प्रधान मंत्री और देश के युवा प्रतीकों से मिलने का मौका मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें