फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायर मेले में दमादम मस्त कलंदर पर झूमा अर्की

Sat, 17 Sep 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सायर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायिका खुशी ठाकुर और सारेगामापा फेम शब्बीर खान के नाम रही। स्थानीय कलाकारों ने भी खूब समां बांधा। उभरते कलाकार तुषार वर्मा ने अपने गानों से मेले में आए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने लाल मेरी पत रखियो झुले से गानों की शुरुआत की। स्थानीय कलाकार मुकुल के गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया तथा पार्श्वगायिका खुशी ठाकुर ने पुरानी फिल्मों के गानों से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


 दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर, यह जो हो रहा है अच्छा लग रहा है, सुनो न संगेमरमर आदि गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पूर्व पहली स्टार नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सोलन संदीप नेगी ने दीप जलाकर किया। मेला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा एसडीएम एलआर वर्मा ने मुख्य अतिथि का शॉल तथा टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कांग्रेस नेता संजय अवस्थी, नप प्रधान सावित्री, डीएसपी नरवीर राठौर और विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं स्थानीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सोलन की रानी ने जीती महिला कुश्ती
अर्की (सोलन)। सायर मेले के पहले दिन शुक्रवार को अर्की चौगान में महिला कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोलन की रानी ने बबिता को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मेला कमेटी द्वारा विजेता तथा उप विजेता महिला पहलवानों को इनाम की राशि प्रदान की। इससे पूर्व पंजाब हरियाणा, हिमाचल सहित विभिन्न स्थानों की महिला रेस्लरों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नपं प्रधान सावित्री ने कुश्ती का शुभारंभ किया। सायर मेले का मुख्य आकर्षण झोटों की लड़ाई पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद सायर मेले के पहले दिन महिला कुश्ती को मुख्य आकर्षण के रूप में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें