पंजेहरा (सोलन)। पंजेहरा स्थित एक निजी कंपनी में लोडिंग के लिए आए ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भाग सिंह (52) पंचकूला की तहसील कालका के गांव खेड़ावाली लेही का रहने वाला था। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार भाग सिंह पंजेहरा स्थित एक कंपनी में अपनी गाड़ी एचपी 64 -2428 को लोड करने के लिए आया था। भाग सिंह गाड़ी से तिरपाल उठा रहा था कि अचानक उसे चक्कर आ गया और वह गाड़ी में ही गिर गया।
बेहोशी की हालत में उसे पंजेहरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों से किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है।