फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में कार चालक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पंजाब से कसौली के लिए सवारी लेकर आए चालक की होटल की पार्किंग में संदिग्ध मौत हो गई है। चालक गाड़ी के अंदर मृत मिला है। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कसौली के एक होटल में पर्यटक ठहरे हुए हैं और उनका चालक अशोक कुमार पुत्र हरी कृष्ण निवासी हाउस नंबर-1366 ई निवासी नया गांव मोहाली पंजाब होटल की पार्किंग में गाड़ी में सोया हुआ था। जब शुक्रवार की सुबह गाड़ी के लिए चालक को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो चालक बेहोशी की हालत में गाड़ी में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें