फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के स्वच्छ वार्ड 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

विज्ञापन
सोलन में स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत पुराने बस अड्डे पर गंदगी उठाते एसडीएम व अन्य। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों का आह्वान किया है कि वे शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने वार्ड में अभियान को गति दें।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम सोलन में स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर सभी स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में सजावटी पौधे रोपे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन की टीमें सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद स्वच्छ वार्डों को 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में यहां-वहां कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम उपमहापौर राजीव कौड़ा, नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा, पार्षद, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें