फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सौ स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा सोलन शहर

विज्ञापन
Solan MC to glow with 600 street lights
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके लिए नगर निगम ने शुरूआती दौर में शिमला से 100 लाइटें मंगवाई हैं। निगम ने एक वार्ड में पांच स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला लिया है। इन स्ट्रीट लाइटों की जांच के बाद नगर निगम 600 लाइटें विभिन्न वार्डों में स्थापित करेगा।
शहर के वार्डों में नगर निगम ने लाइटें लगाने के लिए सभी वार्डों में पांच-पांच लाइटें भेज दी हैं। बीते माह नगर निगम के जनरल हाउस में लाइटें लगाने के प्रस्ताव पर सहमति बनाई थी। इसके बाद कुछ दिनों पहले निगम ने पास 100 स्ट्रीट लाइटों की खेप पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के कुछ वार्डों में रात के समय अंधेरा छा जाता है। शहर के बाजारों में भी कई दुकानें बंद होने के बाद अंधेरा रहता है।
उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डों को पांच-पांच स्ट्रीट लाइटें भेज दी गई है। शुरूआती दौर में शिमला से केवल 100 लाइटें मंगवाई गई हैं। इनके इस्तेमाल के बाद शहर के लिए छह सौ लाइटें ली जाएगी। शहर के कई वार्डों में अंधेरे की समस्या रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें