फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में जमा होगा घरेलू हानिकारक कचरा

विज्ञापन
गर निगम कार्यालय जहां पर अब लोगों से घरेलू हानिकारक कचरा जमा किया जाएगा। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में घरों से निकलने वाला घरेलू हानिकारक कचरा नगर निगम कार्यालय में जमा किया जाएगा। एनजीटी के आदेशों के बाद शहर में यह मुहिम शुरू हो गई है। नगर निगम सोलन ने घरों में खराब टीवी, फ्रिज, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, पेंट के खाली डिब्बों और लोहे सहित अन्य घरेलू कचरे को लोगों से लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में इसके लिए दो कक्ष बनाए गए हैं। लोगों से घरेलू हानिकारक वस्तुएं लेने के बाद इन्हें शिवालिक कंपनी चंडीगढ़ भेजा जाएगा। निगम ने लोगों से घरों में खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे और वस्तुओं को खुले में फेंकने के बजाय कार्यालय में जमा करवाने की अपील की। एनजीटी के आदेश मिलने के बाद शहर में यह मुहिम शुरू हो गई है।
उधर, नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि अब शहरवासियों से घरेलू हानिकारक कचरा भी लिया जाएगा। इसमें घरों में खराब टीवी, फ्रिज, बैटरी, इलेक्ट्रानिक पुर्जे, पेंट के खाली डिब्बे सहित अन्य वस्तुएं निगम कार्यालय में रखी जा रही हैं। यहां पर एकत्र होने के बाद इन्हें चडीगढ़ भेजा जाएगा। एनजीटी के आदेश मिलने के बाद शहर में मुहिम शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें