संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कोविड मामलों में राहत के बीच 47 दिनों बाद रविवार को शहर में कई दुकानें खुलीं। मुख्य बाजार में कपड़े, जूते, बर्तन, इलेक्ट्रानिक समेत अन्य दुकानें खुली रहीं। रविवार को मार्केट खुलने से कारोबारियों को राहत मिली और ग्राहकों नेे भी संडे मार्केट में खूब खरीदारी की।
संडे मार्केट में लोगों को सस्ती दरों में सामान मिलता है और रविवार को छुट्टी होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को खरीदारी का समय भी मिल जाता है। ऐेसे में ज्यादातर लोग संडे मार्केट से ही सामान की खरीदारी के लिए आते हैं।
बीते एक माह से संडे मार्केट बंद रही तो लोगों को खरीदारी के लिए कामकाजी दिनों में आना पड़ता था। रविवार को दुकानें खुलने से उन्हें काफी राहत मिली है। हालांकि इसी बीच मालरोड में कुछ दुकानें बंद भी रहीं। हालांकि रोजाना की तरह रविवार को भी कोविड के बीच बाजारों में कुछ लापरवाह लोग बिना मास्क घूमते दिखाई दिए।
उधर, मुख्य बाजार के व्यापारी गौरव, आसिम, राकेश कुमार, लखन्न सिंह ने कहा कि रविवार को दुकानें खुलने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय के बाद दुकानें खोली गई हैं। संडे को बाजार खुले रहने से ग्राहक भी खुश नजर आए।