फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो फरवरी से बच्चों को लगेगी दूसरी डोज

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सोलन। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दो फरवरी से कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगना शुरू हो जाएगी। वैक्सीन की डोज स्कूलों में लगनी है या अन्य जगहों पर इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग असमंजस में है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आते ही सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिले में बच्चों को दो दिन देरी से दूसरी डोज लगेगी। इसे लेकर जिले में अधिक वैक्सीन सेंटर बनाने का विचार किया जा रहा है जिससे तीनों दिनों की संख्या को पूरा कर लिया जाए। तीन जनवरी को जिले में 5146, चार जनवरी को 6388 और पांच जनवरी को 6220 बच्चों का टीकाकरण हुआ है।
प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो गया है। पहले 10 दिनों में जिला में स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 32 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया। यह आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता गया और अब तक जिले में करीब 35 हजार से अधिक बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

अब दूसरी डोज का कार्य भी शुरू होगा। इनमें से जिन बच्चों ने तीन जनवरी को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। दूसरी डोज 28 दिन बाद लगनी है। इनके 28 दिन 31 जनवरी को पूरे हो रहे हैं लेकिन 31 जनवरी को इन्हें दूसरी डोज नहीं लगाने के बजाय दो फरवरी को दूसरी डोज लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तो की है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि इन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे या अस्पतालों में ही टीकाकरण होगा।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि दो जनवरी से बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी हैं। अभी तक कोवैक्सीन की बच्चों को पहली डोज लग रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पहली, दूसरी व बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें