फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी की गैस लगने से शिमला के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के साथ लगते गांव चड़ेच में अंगीठी की गैस लगने से जिला शिमला के युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमरे में मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पाया कि 27 वर्षीय चमन लाल पुत्र जय राम निवासी गांव मनुष रामपुर जिला शिमला का शव बिस्तर पड़ा हुआ है।
कमरे में अंगीठी पर बिस्तर और टेबल अधजला पाया गया। छानबीन में पाया गया कि मृतक शाम के समय अर्जुन के पास आया और दोनों ने मिलकर शराब पी और खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो गए।
विज्ञापन

शाम को सोते समय चमन लाल चूल्हे से आग निकालकर अंगीठी लाया था। दिन के समय जब चमन लाल ने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अंगीठी से धुआं निकल रहा था और चमन लाल की मौत हो गई थी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी की गैस लगने पर दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि कर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें