फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के खिलाफ फ्लैटधारकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन में पार्क पर हुए कब्जे को लेकर नारेबाजी करते हुए कालोनीवासी। संव? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बद्दी के फेस-3 स्थित हिमुडा भवन के बाशिंदों ने हिमुडा के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उन्हें झूठे आश्वासन देकर हिमुडा ने फ्लैट बेचे हैं। फ्लैट के आगे पार्क, लिफ्ट, स्ट्रीट लाइट और आग से बचाव के लिए सुविधा देने की बात कही थी लेकिन अब तक कोई भी कदम इस दिशा में नहीं उठाया है। उल्टे यहां पर पार्क के लिए जो जगह थी, उस पर भी दूसरी संस्थाएं कब्जा कर रही हैं।
विज्ञापन

इस कारण यहां रहने वाले लोग पलायन की सोच रहे हैं। हिमुडा कॉलोनी के फेस-3 के आई व एच ब्लॉक में 24 फ्लैट बिक चुके हैं। वर्तमान में 12 परिवार इनमें रह रहे है। यहां रहने वाले साहब सिंह, मनीष कुमार, अमित वर्मा, जीवन सिंह, आरती शर्मा, नवीन कुमार, रमेश जिंदल, किरण व लक्ष्मी देवी ने रविवार को अपने ब्लॉक के आगे हिमुडा के खिलाफ प्रदर्शन किया। साहब सिंह ने कहा कि उन्हें जब फ्लैट बेचे गए थे तो कई सुविधाएं देने की बात की गई थी। नक्शे में पार्क की जगह को ग्रीन बेल्ट दिखाया गया है लेकिन वर्तमान में इस पर कब्जा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री को भी दी है शिकायत
अमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी थी। इस पर उन्हें हिमुडा ने बताया कि यहां पर कोई अतिक्रमण नहीं है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम, तहसीलदार और हिमुडा अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी हिमुडा की होगी।
विज्ञापन

जल्द विकसित होगा पार्क : ईओ
हिमुडा की सहायक अभियंता प्रदीप कुमारी ने बताया कि लिफ्ट के लिए टेंडर हो गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। पार्क में मंदिर का पीपल का पेड़ है जहां लोग कूड़ा फेंकते थे। नप जब इस पार्क को डेवलेप करेगी तो दीवार हटा दी जाएगी। हिमुडा कॉलोनी से कोई मेटेंनस चार्ज नहीं लेता है। यह कार्य नगर परिषद का ही है।
उधर, ईओ अजमेर ठाकुर ने बताया कि हिमुडा की ओर से छोड़ी गई ग्रीन बेल्ट पर कोई कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसे जल्द ही हटाकर यहां पर पार्क को डेवलप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें