फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की छत से टपकता रहा बारिश का पानी, भीगते रहे यात्री

विज्ञापन
बस की छत से पानी टपकने से चालक की वर्दी हुर्ई गीली। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। शिमला से बैजनाथ जा रही निगम की बस की छत से बारिश का पानी टपकता रहा। इससे चालक-परिचालक और यात्री भीगते रहे। बस में टपक रहे पानी का एक यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

शिमला से बैजनाथ जा रही बस शनिवार को सुबह 10:45 बजे जब बद्दी से नालागढ़ के लिए रवाना हुई तो बद्दी में बारिश होने लगी। इससे बस की छत से पानी टपकने लगा। चालक और परिचालक की सीट पर भी पानी टपकने लगा। बस चालक अपने ऊपर गिर रहे पानी को कपड़े से साफ करता रहा और उसके साथ साथ गाड़ी भी चलाता रहा। परिचालक की फ्रंट सीट पर इतना पानी गिरने लगा कि उसे अपनी सीट पर एक तरफ बैठना पड़ा। यह बस एचपी 64-7440 सोलन डिपो की थी। बस सवार यात्रियों का कहना था कि लंबी दूरी के लिए सही बसें भेजी जाएं जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ का सामना न करना पड़े। उधर, एचआरटीसी सोलन डिपो के के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि कई बार किसी बस में बारिश में अचानक यह समस्या पेश आ जाती है। इसे ठीक कर दिया जाएगा। अब नई बसें आ गई है जिन्हें लंबे रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें