rain entering from Bus roof damage paper and drench passengers
रामशहर (सोलन)। परिवहन निगम की बसों की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बरसात के मौसम में बसों की छतें टपक रही हैं जिस कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को नालागढ़ से जयनगर के लिए जा रही बस की हालत बहुत ही खराब थी। वीरवार सुबह बारिश शुरू हो गई और छत टपकना शुरू हो गई। नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन की रामशहर इकाई के प्रधान दुर्गाराम ने बताया कि वे सौर से इस बस में चढ़े, बारिश शुरू होते ही छत टपकना शुरू हो गई जिससे उनके कई जरूरी दस्तावेज भीग गए। उन्होंने मांग की है कि वही बसें रूठ पर भेजें जिनकी हालत ठीक हो।
उधर, नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि लॉकडाउन में काफी बसे खड़ी रहीं जिस कारण परिचालन का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा था। इससे बसों के रखरखाव पर भी असर पड़ा है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। बसों की जरूरी मरम्मत करवाई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्र में जाने वाली बसों का ध्यान रखा जाएगा।