फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसलें तबाह, गाड़ियों-बिजली तारों पर गिरे पेड़, कई मार्ग बंद

विज्ञापन
रामशहर शिमला मार्ग पर सिलणू के समीप मलबा आने से बंद हुआ मार्ग। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में झमाझम बारिश वीरवार को भी जारी रही। बारिश से लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद, विद्युत बोर्ड सहित अन्य विभागों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मक्की की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लोनिवि के आधा दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं जिसे खोलने का कार्य किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग की 65 योजनाएं गाद आने से प्रभावित हो गई हैं। इसमें से अधिकतर योजनाओं को ठीक कर दिया है। इसमें विभाग को दो दिनों में करीब एक करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। सुबाथू, कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट, कंडाघाट, परवाणू, धर्मपुर, चायल, कसौली सहित बीबीएन में बारिश से कई विभागों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
लोनिवि को अभी तक 28 करोड़ का नुकसान
लोक निर्माण विभाग को बारिश से अभी तक 28 करोड़ का नुकसान हो गया है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से विभाग के एक दर्जन मार्ग प्रभावित हुए थे। इनमें से आधा दर्जन मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि अन्य मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं विभाग नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। देर शाम सोलन-सुबाथू मार्ग पर बेरटी के समीप पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से एक घंटे में खोल दिया था।
विज्ञापन

एनएच पर पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी
कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है। भारी बारिश से एनएच पर टीटीआर चौक, तंबू मोड़, चक्की मोड़, जाबली, रेलवे फ्लाईओवर, टोलप्लाजा सनवारा, पट्टा मोड़, बाड़ा समेत सपरून बाईपास पर पहाड़ी दरकती रही। इस बीच सुरक्षा के लिए ट्रैफिक वनवे किया गया है। इस दौरान फोरलेन के कर्मचारी मशीनरी के साथ मौके पर तैनात रहे।
शहर में पसरा रहा अंधेरा
विद्युत बोर्ड की मुख्य लाइन पर ओल्ड डीसी चौक के समीप पेड़ गिरने से तार टूट गई। इस कारण शहर समेत माल रोड पर दोपहर बाद से साढ़े छह बजे तक अंधेरा पसरा रहा। ओल्ड बस स्टैंड पर पेड़ गिरने से दो गाड़ियों को नुकसान हुआ है जबकि बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।
ये रोड रहे बंद
परवाणू-कसौली वाया जंगेशु मार्ग, सोलन-सुबाथू, शिमला-कुनिहार, रामशहर-नालागढ़, गोयला-कोयल-सनोग, बघैर-राजवंती मार्ग भारी भूस्खलन के कारण देर शाम तक भी बंद रहे। लोनिवि की टीम मौके पर मशीनरी के साथ मार्ग को खोलने में जुटी है जबकि आधा दर्जन से अधिक मार्ग आवाजाही के लिए बहाल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें