फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अर्की विधानसभा उपचुनाव में पुख्ता सुरक्षा के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
एसपी बद्दी सीमा के साथ लगते राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। एसपी बद्दी और सोलन ने हिमाचल की सीमा के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अर्की चुनाव को लेकर नाकेबंदी और चेकिंग तेज करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। शनिवार को अर्की में चुनाव हैं। इसको ध्यान में रखते हुए एसपी बद्दी मोहित चावला और सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने चंडीगढ़, कालका, मोहाली और रोपड़ के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सीमा पर चौकसी बढ़ाने पर चर्चा की।
चुनाव के दौरान यहां पर शराब की तस्करी न हो इसके लिए सीमा पर चौकसी बढ़ाने पर विचार किया गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने सोलन और बद्दी के दोनों पुलिस अधीक्षकों को पूरा सहयोग देने की बात कही। इसके अलावा एसपी मोहित चावला ने आपराधिक मामलों में एक दूसरे साथ देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएन सीमा के साथ होने से अपराधी यहां से अपराध करने के बाद निकल जाते हैं। ऐसे में अगर सीमा के साथ लगते राज्यों के पुलिस अधिकारियों से अच्छा तालमेल हो तो अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें