सोलन। कोटलानाला में नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। यहां पर लोनिवि वर्षा शालिका के समीप नो पार्किंग में सब्जी की दुकान लगाकर बैठे कारोबारी का सामान हटवा दिया। मंगलवार को निगम की कार्रवाई से कोटलानाला में माहौल गर्म हो गया। हालांकि इस दौरान निगम टीम से बहसबाजी भी की गई।
गौरतलब है कि शहर में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने पर नई मुहिम चलाई जा रही है। त्योहार सीजन में टीम अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है। कोटलानाला में नो पार्किंग पर बीते कई सालों से सब्जियों की दुकान चलाई जा रही थी। मंगलवार को नगर निगम ने यहां पर कार्रवाई कर दुकान को हटवा दिया है।
उधर अतिक्रमण हटाने के लिए गठित निगम टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि निगम की ओर से पहले दुकान हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। कोटलानाला में नो पार्किंग पर अतिक्रमण कर बैठे सब्जी विक्रता की दुकान को हटाया गया है।